Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीसरा दल पिथौरागढ़ से धारचूला रवाना, 46 श्रद्धालुओं में 12 महिलाएं

केएमवीएन में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रियों ने प्रशासन और केएमवीएन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए। दल में उत्तर प्रदेश (11) और गुजरात (7) के सबसे अधिक यात्री हैं।

13 Jul 2025

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीसरा दल पिथौरागढ़ से धारचूला रवाना, 46 श्रद्धालुओं में 12 महिलाएं


पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा का तीसरा दल, जिसमें 34 पुरुष और 12 महिला श्रद्धालु शामिल हैं, रविवार को टनकपुर से पिथौरागढ़ के कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) पहुंचा। यहां से भोले बाबा के जयकारों के साथ दल धारचूला के लिए रवाना हुआ।

केएमवीएन में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रियों ने प्रशासन और केएमवीएन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए। दल में उत्तर प्रदेश (11) और गुजरात (7) के सबसे अधिक यात्री हैं। 19 वर्षीय शिवम पोरवाल (दिल्ली) सबसे युवा यात्री हैं। इस दल के लाइजनिंग ऑफिसर अरुणव लारूविया और हरीश भाई मगनलाल हैं।

इस दल में उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चण्डीगढ़, पंजाब, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, हरियाणा और तमिलनाडु राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं।

चौथा दल 5 अगस्त को पिथौरागढ़ पहुंचेगा:कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल पांच अगस्त को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। आज नाभीढांग में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के दूसरे दल का मेडिकल चेक अप किया गया। इस दौरान यात्रियों की ओर से लगे हाउस ऑफ हिमालयाज आउटलेट में यात्रियों ने उत्पादों की जानकारी लेने के साथ ही विभिन्न उत्पादों की भी खरीदारी की। कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पादों की भी खरीदारी की।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर मनजीत सिंह, तहसीलदार विजय गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीसरा दल पिथौरागढ़ से धारचूला रवाना,
केएमवीएन में श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यात्रियों ने प्रशासन और केएमवीएन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए। दल में उत्तर प्रदेश (11) औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News